भारतीय रेल में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2023 तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा एवं आजादी के 75 साल पूरे होने से 75 हफ्ते पूर्व 12 मार्च 2022 से देशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । 

इसी के अंतर्गत आज दिनांक 22/06/2022 को रांची रेल मण्डल के रांची तथा हटिया स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल बैंड द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए |

मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री प्रशांत यादव के मार्गदर्शन में रेल सुरक्षा बल रांची , हटिया तथा रेल सुरक्षा बल खड़गपुर की बैंड पार्टी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर देशभक्ति गीतों के माध्यम से यात्रियों को राष्ट्र के प्रति प्रेम एवं सम्मान की भावना के लिए प्रेरित किया गया | 

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बैंड द्वारा रांची तथा हटिया स्टेशन में 75 – 75 मिनट तक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की गयी जिस दौरान कार्यक्रम स्थल का माहौल देशभक्तिमय हो गया, उपस्थित यात्री एवं कर्मचारी सभी देशप्रेम की भावना में लीन हो गए तथा सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना की |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

must read