कृपया ध्यान दे।

इस निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप सभी बीमारियों का मुफ्त इलाज कर दवाईयां का किया जाएगा वितरण।

बेहतर स्वास्थ्य के लिए खूंटी जिले को लागों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके, इस उद्येश्य को लेकर जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर 26 जून 2022 को जिला प्रशासन द्वारा बिरसा कॉलेज, खूंटी के परिसर में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम समस्याओं का निःशुल्क इलाज कर दवाईयां का वितरण किया जाएगा।

शिविर में विभिन्न बीमारियों के 400 विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों के इलाज के लिए उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस मेगा हेल्थ कैंप में मुंबई, दिल्ली सहित रांची के मेदांता, राज हाॅस्पीटल, रानी चिल्ड्रेन हाॅस्पीटल एवं अन्य बड़े अस्पतालों के चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे। जांच के दौरान गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए आगे की चिकित्सा की व्यवस्था कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में इलाज के लिए आने वालेे मरीजों की सुविधा के लिए 1200 से अधिक वोलेंटीयर कार्यशील रहेंगे। नेत्र रोगियों के बीच 25,000 चश्मे का वितरण किया जाएगा। चश्मे का वितरण के लिए 25 काउंटर बनाये जाएंगे। साथ ही शिविर में प्रखंडों के चिह्नित दिव्यांगोे के बीच विविध उपकरणों का वितरण किया जाएगा।

*वाहनों की है व्यवस्था*
आमजनो को मेगा हेल्थ कैंप तक लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वाहनों की व्यवस्था की गई। इसके लिए जिला अंतर्गत 21 कलस्टर बनाया गया है। प्रत्येक कलस्टर के लिए प्रभारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं। इन कल्स्टरों से वाहन द्वारा आसपास के गांवों से मरीजों को स्वास्थ्य शिविर में लाया जाएगा। स्वास्थ्य जांच के बाद मरीजों को उसी वाहन से संबंधित कलस्टर के लिए वापस भेजा जाएगा।

उक्त मेगा स्वास्थ्य शिविर में कोई व्यक्ति किसी भी बीमारी के इलाज के लिए शामिल हो सकता है। लाभुकों के लिए शिविर में पंजीकरण की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी और रोगियों कोे इलाज के लिए तमाम सुविधाएं निःशुल्क दी जाएगी। 

इस स्वास्थ्य शिविर में रोगों के शीघ्र जांच, इलाज की सुविधा और संबंधित जानकारी निःशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी। बीमारियों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी और निःशुल्क दवाईयां दी जाएगी। साथ ही बीमारी से संबंधित प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा।

इस स्वास्थ्य शिविर में ब्लड कैंप और टीकाकरण की समुचित व्यवस्था होगी। कैंप में मोबाइल वैन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसमें मुख्य रूप से नाक, कान, गला एवं दांतों से संबंधित समस्या, त्वचा संबंधी रोग और आंखों की बीमारी के समुचित इलाज की व्यवस्था होगी। आंख से संबंधित समस्या होने पर आवश्यकता अनुसार निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा दिव्यांगों और वृद्धजनों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

*शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएं*
उक्त स्वास्थ्य शिविर में शिशु रोग, महिला रोग, दांत रोग, कैंसर रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, चर्म रोग, पेट रोग, न्यूरो रोग, नेत्र रोग, यूरो रोग, मधुमेह रोग, रक्त रोग आदि रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक सहित 300 से अधिक डाॅक्टर मौजूद रहेंगे। शिविर में सामान्य रोगों की भी जांच कर निःशुल्क दवाईयां दी  जाएंगी। इसके अलावा शिविर में प्लास्टिक सर्जरी, स्टेम सेल थेराॅफी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
 

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read