झारखंड सरकार वृद्धा पेंशन से अब 60 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार नौजवानों को 50 हजार से लेकर 25 लाख तक की राशि ऋण के रूप में बहुत ही कम ब्याज पर उपलब्ध करा रही है। जिससे वे स्व-रोजगार से जुड़ सकेंगे। 

वे चाहे तो अपना सैलून खोल ले, ट्रैक्टर खरीदकर खेतीबारी करे, टेंट हाउस का काम करें किसी भी व्यवसाय से जुड़े, सरकार उनकी सहायता के लिए तत्पर है, मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने आज एक सरकारी कार्यक्रम में साहेबगंज के ग्रामीण इलाक़े में कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फूलो-झानों आशीर्वाद योजना के तहत छोटे व्यवसाय जैसे चाय दुकान, होटल आदि खोलने के लिए वैसी महिलाओं की मदद कर रहे हैं, जो महिलाएं हड़िया-दारू बेच कर अपना जीवन यापन कर रही हैं उन्हें ऐसे कार्यों से मुक्ति मिल रही है तथा इससे उनको मान सम्मान का जीवन प्राप्त हो रहा है।

इस अवसर पर नियुक्ति पत्रों का वितरण, योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्ति का वितरण भी हुए।

ओर इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 18001.17 लाख रुपये (राशि लाख में) की 79 योजनाओं का उद्घाटन एवं 12598.28 लाख रुपये (राशि लाख में) की लागत की 10 महत्ती योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 170 लोगों को विभिन्न विभागों से जुड़ा नियुक्ति पत्र वितरित किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, सोना सोबरण योजना, राशन कार्ड वितरण, मुख्यमंत्री कन्यादान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, फूलो-झानों आशीर्वाद योजना समेत अन्य योजनाओं के तहत 2573 लाभुकों के बीच कुल 1767.10 लाख रुपये की परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में गोड्डा की तनु कुमारी जिन्होंने बोर्ड एग्जाम में 97% लाकर पूरे राज्य में संथाल परगना का नाम रोशन किया है, उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जो बच्चे पहले स्थान पर है, उन्हें तीन लाख रुपये की राशि, दूसरे स्थान पर दो लाख और तीसरे स्थान पर एक लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

कार्यक्रम में सांसद राजमहल श्री विजय कुमार हांसदा, विधायक पोड़ैयाहाट श्री प्रदीप यादव, जिला प्रशासन के पाधिकारी एवं लाभुक उपस्थित थे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read