केंद्रीय बजट में घोषित 'एक स्टेशन एक उत्पाद योजना' (One Station One Product Scheme) के अनुरूप दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल के अंतर्गत पाँच स्टेशनों राँची, हटिया , मूरी , सिल्ली एवं झलिदा रेलवे स्टेशन पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए 15 दिवसीय अस्थायी स्टाल लगाई गयी है, जिसकी शुरुआत आज दिनांक 09-07-2022 को की गयी | एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के छठे चरण स्पेल – 1 के अंतर्गत ये स्टॉल लगाए गए है।

राँची, मूरी, सिल्ली एवं झलिदा रेलवे स्टेशन पर संचालित इन स्टॉलों द्वारा दिनांक 09-07-2022 से दिनांक 23-07-2022 तक तथा हटिया रेलवे स्टेशन पर दिनांक 08-07-2022 से दिनांक 22-07-2022 तक विभिन्न स्थानीय उत्पादों कि प्रदर्शिनी एवं बिक्री की जाएगी |

ज्ञातव्य है कि एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के पहले चार चरण तथा पांचवे चरण के दो स्पेल में राँची रेलवे स्टेशन पर 15 दिवसीय अस्थायी स्टाल सफलता पूर्वक संचालित किए गए हैं |

देशभर के रेलवे स्टेशनों पर क्षेत्र विशेष कि खास उत्पादों, स्थानीय कलाकृति, हस्तशिल्प, हथकरघा, आदि की बिक्री के लिए चरणबद्ध तरीके से स्टाल लगाए जा रहे हैं |  इससे जिस रेलवे स्टेशन पर यात्री उतरेंगे वो वहां के खास उत्पाद के बारे में जानकारी हासिल कर उसे आसानी से खरीद सकेंगे | फलस्वरूप उत्पाद का प्रचार और रोजगार दोनों ही बढ़ेगा | इसके साथ ही ट्रेनों से इन उत्पादों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने की सुविधा भी मिलेगी |
 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read