राँची से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 20839 राँची - राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों के टिकट की जाँच करने के लिए ट्रेन अधीक्षक को हैंड हेल्ड डिवाइस प्रदान किया गया ।

जुलाई 8 को ट्रेन संख्या 18616 हटिया - हावड़ा क्रिययोगा एक्सप्रेस में हैंड हेल्ड डिवाइस का प्रयोग किया गया था जो काफी सफल रहा | मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक सह मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री निशांत कुमार आज इस उपकरण के प्रयोग की समीक्षा के लिए रांची रेलवे स्टेशन पर उपस्थित थे |

हैंड हेल्ड डिवाइस का उद्देश्य मौजूदा ट्रेन टिकट जांच प्रक्रिया को बढ़ाना और सरल बनाना है जो ऑन ड्यूटी टिकट परीक्षक द्वारा की जाती है। 

टिकट चेकिंग कर्मचारी हैंड हेल्ड डिवाइस के माध्यम से खाली सीट के बारे में जान सकेंगे और आरएसी वा वेटिंग टिकट वाले यात्री को जगह दिला सकेंगे | 

टिकटों की बुकिंग का विवरण अपडेट होने पर डिवाइस पर सीटों की स्थिति का पता चल जाता है | आरएसी व वेटिंग टिकट वाले यात्री खाली बर्थ की उपलब्धता को जांच सकेंगे | इस डिवाइस से यात्रियों से किराया, जुर्माना और अन्य शुल्क लेने और रसीद जारी करने के काम भी किए जा सकेंगे |

हैंड हेल्ड डिवाइस के प्रयोग से यात्रियों को सुविधा होगी, कागज की बचत के साथ कार्य में और पारदर्शिता भी आएगी |
 

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read