जुलाई 14 से श्रावण शुरू हो रहा है।उसी दिन इस साल कांवड़ यात्रा की सरकारी मंजूरी मिलने से कांवड़ श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है।ओर यात्रियों की भीड़ की संभावनाओं को भांपते हुए रेलवे ने कई श्राणवी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।केंद्र में है बाबाधाम देवघर से सटी जीसीडीह स्टेशन। 

इस जीसीडीह स्टेशन पर कई कम दूरी वाली ट्रेनों के साथ-साथ कई लंबी दूरी की ट्रेन भी आएँगी। रेलवे ने गोड्डा, चित्तरंजन और दुमका से देवघर तक के लिए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है।

इसके अलावा जीसीडीह (देवघर) से देश के कई शहरों के लिए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। बाबा नगरी भले ही झारखंड में है लेकिन ट्रेनों के मामले में रेलवे ने बिहार को भी झोली भर कर श्रावणी स्पेशल ट्रेनें दी हैं।

कृपया ध्यान दें;

- गोड्डा-देवघर मेमू स्पेशल सुबह में नौ बजे गोड्डा से खुलेगी व दोपहर 12.45 बजे देवघर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में इस ट्रेन को शाम 6.50 बजे देवघर से रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन रात साढ़े 10 बजे गोड्डा पहुंचेगी।

- चित्तरंजन से हर दिन ट्रेन सुबह 11.10 बजे देवघर के लिए रवाना होगी और दोपहर एक बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में हर दिन ट्रेन शाम 6.50 बजे देवघर से चल कर रात नौ बजे चित्तरंजन लौटेगी।

- दुमका से ट्रेन हर दिन सुबह 11 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.20 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन को शाम छह बजे देवघर से चलाया जाएगा। यह ट्रेन रात 7.55 बजे दुमका लौटेगी।

- 05027 देवघर-गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल 13 जुलाई से 13 अगस्त तक

- 05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल 12 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रतिदिन

- 03507/03508 आसनसोल-पटना-आसनसोल मेला स्पेशल 15 जुलाई से 12 अगस्त के बीच हर शुक्रवार को दोनों ओर से चलेगी।
 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read