मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने निजी सहायक (पीए) श्री अशोक कुमार सिन्हा के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। 

श्री अशोक कुमार सिन्हा का आज रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। श्री सिन्हा पिछले एक सप्ताह से ब्रेन स्ट्रोक से संबंधित बीमारी से ग्रसित थे और रिम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाजरत थे। वर्तमान में दिवंगत श्री सिन्हा मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री के निजी सहायक (पीए) के पद पर कार्यरत थे।

ये सूचना मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा पत्रकारों को पीआरडी के WhatsApp ग्रूप में  प्रदान किया गया। 

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिन्हा का निधन मेरे और मेरे परिवार के लिए व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है। श्री सिन्हा जी के आकस्मिक निधन की खबर से मन व्यथित है। मुझे लम्बे समय से उनका साथ मिला। श्री सिन्हा एक सुलझे हुए कुशल व्यक्तित्व के दक्ष कर्मी थे। उनके निधन से हमसभी लोग काफी दु:खी हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read