तथ्य पहले।

*देश के कई शहरों के तकनीकी विशेषज्ञों ने कार्यशाला में की शिरकत।*

*इको सिस्टम विकसित करने से होगा सर्वांगीण विकास: राहुल कपूर*

29 जुलाई 2022 को केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क पर एक कार्यशाला का आयोजन रांची के होटल चाणक्य बीएनआर में आयोजित किया गया।

क्षेत्रीय स्तर पर कार्यक्रम की मेजबानी रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से किया गया। इस कार्यशाला में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय,स्मार्ट सिटी मिशन, राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान के कई अधिकारी शामिल हुए। इसमें देशभर के 125 नगर निकायों के तकनीकी विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय अंतर्गत 'स्मार्ट सिटी मिशन ' भारत सरकार के निदेशक श्री राहुल कपूर ने कहा कि अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क में सभी प्रकार के सर्वेक्षण का संकलन है. यह अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क अपने आप में किसी भी शहर का रिपोर्ट कार्ड होगा.. उन्होंने शहरों के तकनीकी विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए कहा कि आप एक ऐसा इकोसिस्टम विकसित करने जा रहे हैं, जो आपके शहर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा और इस इकोसिस्टम के आधार पर किया जाने वाला विकास कार्य हर वर्ग के लोगों के लिए होगा.


इस मौके पर झारखंड सरकार के राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ श्री अमित कुमार ने कहा कि अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क शहरों के मूल्यांकन की एक पहल है. यह पहल सभी क्षेत्रों से संकलित किए गए डाटा को एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस एकीकृत डाटा के आधार पर जो योजनाएं बनेंगी उससे शहरों का सर्वांगीण विकास यथा अर्थव्यवस्था, शिक्षा, ऊर्जा, वित्त, पर्यावरण, शासन और आईसीटी, स्वास्थ्य, आवास, गतिशीलता, योजना, सुरक्षा, और स्वच्छता के क्षेत्र में समावेशी विकास होगा. उन्होंने अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क 2022 की प्रथम कार्यशाला का रांची में आयोजन के लिए मंत्रालय का आभार व्यक्त किया.

इस क्रम में रांची के नगर आयुक्त शशि रंजन ने कहा कि रांची नगर निगम डाटा ड्रिवन गवर्नेंस के लिए दृढ़ संकल्प है. इस क्षेत्र में रांची पहले से City डाटा पॉलिसी निर्धारित कर चुका है, जो अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क में काफी मददगार साबित होगा.

*क्या है अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क 2022

जनसांख्यिकी, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, ऊर्जा, वित्त, पर्यावरण, शासन और आईसीटी, स्वास्थ्य, आवास, गतिशीलता, योजना, सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में क्रॉस-सिटी परिणामों के आधार पर एक पारदर्शी और व्यापक डेटाबेस विकसित करने की पहल है "Urban Outcome Framework 2022".

कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी मिशन के निदेशक श्री राहुल कपूर ,रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ श्री अमित कुमार ,रांची के नगर आयुक्त श्री शशि रंजन, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के पदाधिकारी गण ,नेशनल इंस्टीट्यूट आफ अर्बन अफेयर्स के पदाधिकारी, झारखंड के अन्य नगर निकायों के पदाधिकारी गण, मध्य प्रदेश ,हरियाणा ,छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक ,अंडमान निकोबार ,तमिलनाडु ,तेलंगाना ,आंध्र प्रदेश ,अरुणाचल प्रदेश ,महाराष्ट्र, बिहार ,पश्चिम बंगाल ,ओडिशा सहित कई राज्यों के विभिन्न शहरों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के सभी पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read