कैश कांड में हुई कांग्रेस के तीन विधायकों की गिरफ्तारी के बाद इरफान अंसारी के पिता पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी से हेमंत सरकार को खतरा नहीं है, बल्कि कांग्रेस अंतर्कलह में फंसी है. 

अंसारी ने कुछ तस्वीरें जारी की है.उन तस्वीरों के हवाले 
उन्होंने  कांग्रेस पार्टी की आंतरिक गुटबाजी की पोल खोल कर रख दी है. 

तस्वीरों में कांग्रेस विधायक जयमंगल उर्फ अनूप सिंह असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं. 

अपने बयान में फुरकान अंसारी ने दावा किया है कि इन तस्वीरों से साफ है कि सरकार को अस्थिर करने में अनुप सिंह अहम भूमिका निभा रहे थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी से हेमंत सरकार को खतरा नहीं है, बल्कि कांग्रेस अंतर्कलह में फंसी है. 

पार्टी में किसी विधायक से कोई मतभेद या नाराजगी है तो झारखंड कांग्रेस को आपस में बातचीत कर पार्टी के अंदर की कलह को सुलझा लेना चाहिए. कलह सुलझाने के बदले विवाद को बढ़ाया जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि जिस तरह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इससे जाहिर होता है कि साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की गई है. 

बेरमो विधायक अनुप सिंह पर आरोप लगाते हुए फुरकान अंसारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने की तारीख भी ठीक से नहीं लिखी गई है. अनुप सिंह की बात नहीं बनी तो साजिश रच दी. 

इसके बाद ही कांग्रेस के विधायकों को बंगाल पुलिस डिटेन किया. उन्होंने कहा कि तीन विधायकों से सरकार नहीं गिर सकती है. उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस की स्थिति काफी खराब है. उन्होंने कांग्रेस के आलाकमान से आग्रह करते हुए कहा है कि झारखंड कांग्रेस में बढ़ रहे अंतर्कलह को समाप्त करें, ताकि झारखंड में कांग्रेस मजबूत हो सकें.

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read