*Image credit IPRD, Jharkhand

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देवघर और वासुकिनाथ का श्रावणी मेला विश्व स्तर पर जाना जाए | उन्होंने कहा कि साफ सफाई पेयजल और बिजली की निर्बाध व्यवस्था रहे | कांवरियों को लगे कि वे देवभूमि में प्रवेश कर रहे हैं | रघुवर दास आज बाबा बैद्यनाथ धाम वासुकिनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार की समीक्षा बैठक में यह बात कही | मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला की इंटीग्रेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम हो | उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में लाइव इसे देखा जाएगा तथा इसका पर्यवेक्षण किया जाएगा | मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला के संचालन में अधिक से अधिक जन भागीदारी बढ़ाई जाए | सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के साथ भी बैठक किया जाए | मुख्यमंत्री ने कहा कि छब्ब् स्काउट एंड गाइड आदि को भी जोड़ें | उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम और वासुकिनाथ के लिए एक डीआईजी मेला प्रभारी रहेंगे जो ट्रैफिक सहित संपूर्ण प्रबंधन को देखेंगे | 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला के दौरान शिल्पग्राम हेंण्डीक्राफ्ट मेला लगे जिसमें जनजातीय समुदायों द्वारा बनाई जाने वाली सामग्रियों की पूरी ब्रांडिंग हो तथा उसे बिक्री के लिए रखा जा सके |

मुख्यमंत्री ने मेला की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि साफ सफाईए रूट लाइनिंग आदि की पूरी निगरानी की जाए | पुलिस के जवान तीन शिफ्ट में काम करें, पूरे भक्ति भाव से कार्य हो, सभी अधिकारी अलर्ट रहेंए धैर्य रखें तथा आपस में समन्वय बनाए रखेंण् मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला का प्रचार प्रसार राष्ट्रीय स्तर पर हो | प्रचार सामग्रियों का कंटेंट स्पष्ट और कम शब्दों में हो कांवरियों के लिए  की जाने वाली व्यवस्था को भी प्रमुखता से दर्शाए |

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला के बाद एक उच्चस्तरीय बैठक होगी जिसमें आने वाले 50 वर्षों की जरूरतों के हिसाब से तैयारियों और आधारभूत संरचना तैयार किया जाए | मुख्यमंत्री के आग्रह पर जरमुंडी विधायक  बादल पत्रलेख ने वासुकिनाथ धाम क्षेत्र में ब्ब्ज्ट लगाए जाने हेतु 15 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की | मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शौचालयों पर लोक चित्रकला की चित्रकारी की जाए,पूरे क्षेत्र में साफ.सफाई हेतु 400 सफाई मित्रों को तैनात किया जाए |

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवरियों के लिए जगह.जगह हेल्थ चेकअप शिविर लगाए जाएं | पेयजल की व्यवस्था के लिए पानी टंकी इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करें | वासुकिनाथ धाम के सभी दुकानें सुव्यवस्थित हों | मानसरोवर का भी सौन्दर्यकरण करें | 

बैठक में मंत्री अमर कुमार बाउरीए, मंत्री लुईस मराण्डीए, सांसद निशिकांत दुबे तथा विधायक बादल ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये | देवघर तथा दुमका के उपायुक्त ने एक प्रजेंटेशन के माध्यम से तैयारियों के बाबत जानकारी दी |
 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read