हर घर तिरंगा अभियान एक इतिहास रचने जा रहा है। झारखंड में भी इसका रूप भारत में 75वाँ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन दिखेगा।कारण साफ है।केंद्र सरकार द्वारा आयोजित जैन जागरण जनता में एक लहर उठा दी है।

साथ ही साथ हेमंत सोरेन कि सरकार राज्य में अब तक करीब 40 लाख तिरंगा का इंतजाम कर लिया है। सभी जिला उपायुक्तों को झंडे उपलब्ध करा दिये गये हैं। अब जिला प्रशासन हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों के घरों तक निशुल्क तिरंगा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पहले उपलब्ध कराएगा। 

झारखंड की राजधानी रांची में पांच लाख तिरंगा नि:शुल्क बांटा जाने का परोगरम्म है।झारखंड सरकार ने लोगों को नि:शुल्क तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए तीन माध्यम से इंतजाम कराए हैं।

पहला,केंद्र सरकार के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रम। दूसरा, संस्कृति मंत्रालय, टेक्सटाइल मंत्रालय।और तीसरा,ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जेएसएलपीएस के माध्यम से। 

करीब दस लाख तिरंगा का निर्माण जेएसएलपीएस की महिलाओं ने किया है। जानकारी के अनुसार राज्य के 40 लाख घरों में सरकार की ओर से नि:शुल्क तिरंगा पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, जेएसएलपीएस के अलावा अन्य स्थानों पर सशुल्क तिरंगा उपलब्ध है। लोग अभियान को सफल बनाने के लिये तिरंगा खरीद सकते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिये समीक्षा बैठक की थी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण स्तर की महिला समूह, सहिया की भागीदार से भी झंडा तैयार करने का सुझाव दिया था। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर झंडा लगाया जाएगा।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर रांची नगर निगम की ओर से आज शुक्रवार को सभी वार्डों में 53 हजार तिरंगा पहुंचाया जाएगा, जो लोगों को नि:शुल्क दिया जाएगा। इसके अलावा निगम ने झंडों के वितरण व अभियान को सफल बनाने को लेकर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। इसमें सभी चार जोन के लिए एक-एक जोनल सुपरवाइजर, दो नगर प्रबंधक व एक वरीय अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिन पर इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग का जिम्मा रहेगा।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read