केंद्र सरकार ने आज से एलपीजी सिलिंडरों के नये रेट जारी किये हैं. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर आज से 25.50 रुपये सस्ते हुए हैं. 

पिछले महीने की पहली तारीख यानी एक सितंबर को कमर्शियल सिलिंडरों की कीमतों में कटौती की गयी थी. बीते दिन नैचुरल गैस की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी के बावजूद घरेलू गैस सिलिंडरों की कीमतें नहीं घटी हैं. 

घरेलू गैस सिलिडरों की कीमतें यथावत रखी गयी हैं. इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के अनुसार एक अक्तूबर 2022 को दिल्ली में इंडेन का 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर 25.50 रुपये कम किया गया है. वहीं कोलकाता में 36.50 रुपये, मुंबई में 32.50 रुपये और चेन्नई में 35.50 रुपये कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में कटौती हुई है. नयी कीमतें लागू होने से दिल्ली में 19 किलोवाला कमर्शियल सिलिंडर 1859.50 रुपये में मिल रहा है.

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read