झारखंड को मिली दिवाली के पहले एक रेल की सोगात।दिवाली 24 अक्तूबर को है । दो दिन पहले टाटानगर से गोड्डा के लिए एक नई साप्ताहिक ट्रेन 22 अक्टूबर से शुरू होगी।

रेलवे की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है। यह ट्रेन भागलपुर भी जाएगी। टाटानगर से भागलपुर के लिए ट्रेन चलाने की मांग कई साल से की जा रही थी। 

बेंगलुरु में 8 और 10 जून को टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस चलाने के मुद्दे पर बैठक हुई थी जिसमें इस पर सहमति बनी। टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को दोपहर 1.40 बजे टाटानगर से खुलेगी और मंगलवार सुबह 7.20 बजे गोड्डा पहुंचेगी। 

गोड्‌डा से मंगलवार दोपहर 12.40 बजे यही ट्रेन खुलकर बुधवार सुबह 6.45 बजे टाटानगर पहुंचेगी। ट्रेन मुरी, बोकारो, धनबाद, जसीडीह, पोरैयाहाट, सुल्तानगंज, भागलपुर में रुकेगी।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read