मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उर्स के मुबारक मौके पर डोरंडा, रांची स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की एवं राज्य के लोगों की बेहतरी एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह सामाजिक सौहार्द्र का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक स्थल पर लोगों की आस्था इसी तरह बनी रहे। मुख्यमंत्री ने दरगाह में दुआ मांगी की राज्य में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बना रहे और हम सभी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें। हम सभी एक दूसरे का सम्मान करें और मिल-जुलकर राज्य के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देते रहें।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री श्री बदल, बेरमो विधयाक श्री कुमार जयमंगल, दरगाह कमेटी के अध्यक्ष, महासचिव एवं सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री श्री बदल, बेरमो विधयाक श्री कुमार जयमंगल, दरगाह कमेटी के अध्यक्ष, महासचिव एवं सदस्य उपस्थित थे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read