झारखंड असथापना दिवस के एक दिन पहले मुख्य मंत्री  हेमंत सोरेन ने भ्रष्ट मंत्रियों की जांच के लिए आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन ने मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग को करप्शन के मामले में पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार में शामिल रहे 5 पूर्व मंत्रियों के खिलाफ पी.ई (प्राथमिक जांच) दर्ज करने का आदेश दिया हैं।

इन भाजपा के पूर्व मंत्रियों में अमर कुमार बाउरी, रणधीर कुमार सिंह, डॉ0 नीरा यादव, लुईस मरांडी और नीलकंठ सिंह मुंडा का नाम शामिल है। इनमें चार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं जबकि लुईस मरांडी इस बार चुनाव हार गयीं। हेंमंत सोरेन ईडी की जांच में घिरे हैं ऐसे में अब पूर्व मंत्रियों के खिलाफ उनकी कार्रवाई को बदले की कार्रवाई कहा जा रहा है।

इस पूरे मामले में पंकज कुमार यादव बनाम झारखंड राज्य और अन्य के संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से एसीबी से रिपोर्ट मांगी गई थी। एसीबी की तरफ से पेश की गयी रिपोर्ट में आरोप की सत्यापन की पुष्टि करते हुए उनके विरुद्ध अलग-अलग पी.ई दर्ज करने की अनुमति मांगी गयी थी जिस पर मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन ने सहमति दे दी है।

सिर्फ मंत्रियों के खिलाफ ही नहीं भूमि का अवैध एल.पी.सी. निर्गत कर निबंधन करने के आरोप में अंचल अधिकारी अमर प्रसाद, तत्कालीन अंचल अधिकारी जयवर्द्धन कुमार और तत्कालीन अवर जिला निबंधक राहुल चौबे के खिलाफ भी पी.ई. दर्ज करते हुए एसीबी से जांच कराने का निर्देश दिया है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read