रांची रेल मण्डल से आज एक अधिकारी श्री आलोक रंजन दास, वरिष्ठ मण्डल विद्युत अभियंता ( टी आर डी ) और 12 कर्मचारी सेवानिवृत हुए ।

सभी को समस्त सेवानिवृति भुगतान सौंपा गया । इस मौके पर मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री माणिक शंकर ने सभी को अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की शुभकामना देते हुए स्वागत किया । 

अपर मण्डल रेल प्रबन्धक श्री मनीष कुमार ने कहा कि “ अब आपको अपने रुचि का काम करने का वक़्त मिलेगा । साइबर क्राइम करनेवाले रोज नए - नए तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं। कृपया सतर्क रहें और बड़े बैंकों  में ही निवेश करें । रेलवे की ओर से आपको एकाउंट डिटेल , आधार , पैन आदि की जानकारी मांगनेवाले कॉल नहीं जाते।  सेवानिवृति के बाद भी आप रेलवे से जुड़े रहेंगे। ” 

इस अवसर पर मण्डल लेखा अधिकारी (समन्वय) श्री के प्रवीण कुमार , सहायक लेखा अधिकारी श्री राउतु कलौण्डिया, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री चित्तरंजन कुमार उपस्थित थे। 

इस अवसर पर सेवानिवृत होनेवाले व्यक्तियों के नाम इस प्रकार है—
श्री रूहल अमीन चौधरी , श्री रमेश उरांव, श्री नेहरू कीरो , श्री मदन सिंह , श्री परसू राम सिंह , श्री कानू भूषण  मजूमदार , श्री सोमनाथ उरांव , श्री देबाशीष चक्रबोर्ती, श्री रवीद्र नाथ दास गोस्वामी , श्री चंद्रकांता भट्टाचार्य , श्री चंडी दास कर एवं श्री कपिल महतो |

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read