सुरक्षा बल में नौकरी करने को उत्सुक युवाओं के लिए CRPF ने सुनहरा अवसर देने का फैसला किया है. सीआरपीएफ ने योग्य उम्मीदवारों के लिए सब-इंस्‍पेक्‍टर, हेड कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है. 

अगर आप भी इन पदों के लिए इच्छुक है तो आप CRPF के आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते है.  
 
अपने इस नोटिफिकेशन में सीआरपीएफ ने 1458 रिक्‍त पदों के लिए आवेदन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित आवेदन भर सकते है. 

रजिस्ट्रेशन की तिथि 04 जनवरी से शुरू हो गई जो 25 जनवरी 2023 तक जारी है. वहीं परीक्षा में बैठने वाले सभी उम्‍मीदवारों को 15 फरवरी 2023 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. इस चयन और भर्ती से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए उम्‍मीदवार वेबसाइट के नोटिफिकेशन में जाकर जांच कर सकते हैं. 

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा. अनारक्षित, EWS और OBS कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100/- है जबकि आरक्षित कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्‍क है. 
  
सबसे पहले CRPF की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं. इसके बाद रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें, एक न्यू  पेज खुलेगा. इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध सीआरपीएफ भर्ती एएसआई, हेड कांस्टेबल लिंक को ओपन करें. उसमें रजिस्‍ट्रेशन डिटेल्‍स दर्ज करें और सब्‍मिट पर क्लिक कर दें. आखिरी में आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन फीस का भुगतान करें. उसके बाद फाइनल सब्मिट करें और एक कॉपी अपने पास सेव कर रख लें. 
 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read