ऐतिहासिक नगरी मैसूर कर्नाटक में दिनांक 06 जनवरी 2023 से दिनांक 8 जनवरी 2023 तक आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की "राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक" में मोर्चा द्वारा किये गए कार्यों के लिए झारखंड राज्य को सम्मानित किया गया। 

मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक मर झारखंड के कार्यों के लिए सम्मानित किया जाना पूरे मोर्चा के लिए मेरे लिए गर्व की बात है। इस सम्मान के लिए उन्होंने मोर्चा के सभी प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। 

 

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:

उन्होंने कहा कि इस सम्मान का हकदार झारखंड प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता साथी है। वहीं उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा दिए गए इस हौसला वर्धन के लिए धन्यवाद दिया।

Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read