आगामी पराक्रम दिवस   पर मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय, चाईबासा के छात्र-छात्राएं निबंध प्रतियोगिता ,रंगोली प्रतियोगिता फुटबॉल प्रतियोगिता कबड्डी प्रतियोगिता एवं खो-खो प्रतियोगिता का कार्यक्रम सोमवार को विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती शिल्पा गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

आज के उक्त कार्यक्रम ---  केंद्रीय संचार ब्यूरो, रांची  द्वारा शहर के पिल्लई हॉल में  दो दिवसीय ( 17-01-2023 एवं 18-01-2023) चित्र प्रदर्शनी के Pre-event के तौर पर आयोजित किया गया था।

इस प्रदर्शनी का संछिप्त रूप कल चाईबासा समाहरणालय में भी लगाया जाएगा जिसका उद्घाटन उपायुक्त महोदय के कर कमलों से सम्पन्न होगा। 

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में  स्वतन्त्रता सेनानियो पर भी इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया है। प्रदर्शनी में सरकार विभिन्न उपलब्धियों को चित्रों के माध्यम से दर्शाने के अलावा, केंद्र प्रायोजित योजनाओ की भी झांकी दिखाई जाएगी, साथ ही मिल्लेट यानि मोटे अनाजों के बारे में और परिक्षा पर चर्चा पर भी इस प्रदर्शनी में जानकारी दी जाएगी।

 

प्रदर्शनी के साथ-साथ कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read