आद्रा मंडल के बांकुड़ा एवं जंगलमहल भादुतला स्टेशन पर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा अतः रांची रेल मंडल से परिचालित निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी |

ट्रेन रद्द रहेगी :-

1.     ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 26/02/2023 को रद्द रहेगी |

ट्रेन का आंशिक समापन :-

1.     ट्रेन संख्या 18036 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 26/02/2023 का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन होगा तथा आद्रा से खड़गपुर के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा | एवं इस ट्रेन का आद्रा आगमन के पश्चात आद्रा से हटिया के बीच ट्रेन संख्या 18035 आद्रा – हटिया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के रूप में परिचालन होगा |

ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी :-

1.     ट्रेन संख्या 18628 रांची – हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 26/02/2023 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला – बोकारो स्टील सिटी – चन्द्रपुरा – महुदा – भोजुडीह – आद्रा – मेदिनीपुर – खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला – पुरुलिया – चांडिल – टाटानगर – खड़गपुर होकर चलेगी |

-----------------------------Advertisement------------------------------------Abua Awas Yojna 

must read