सपने देखना और उन्हें हकीकत में बदलने के लिए लगातार मेहनत करने से सपने हकीकत में बदल सकते हैं। विद्यार्थियों को विद्या धर्म का पालन करते हुए रोज स्कूल आना, मेहनत से पढ़ाई करना और स्वच्छता पर विशेष ध्यान चाहिए, तभी बड़े होकर उनमें अच्छा व्यक्ति बनने की प्रेरणा विकसित होगी। 

उक्त बातें गिरवर प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व प्रचार्य श्री चंद्र बली चौबे ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। वह शनिवार को श्री सद्गुरु प्रताप हरि प्लस टू उच्च विद्यालय, चैनपुर में केंद्रीय संचार ब्यूरो, डालटनगंज द्वारा आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य श्री ब्रजकिशोर तिवारी ने कहा कि भारत आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। जी-20 जैसी बैठकों की मेजबानी मिलने से भारत की प्रगति को दुनिया देख रही है। श्री तिवारी से बच्चों से स्वच्छता पर ध्यान देने की बात भी कही। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश चंद्र ठाकुर के द्वारा छात्र छात्राओं को पर्यावरण की रक्षा करने एवं स्वछता पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। 

इससे पहले क्षेत्रीय प्रचार सहायक श्री मनोज कुमार ने उपस्थित सभी लोगों को एक भारत श्रेष्ठ भारत, फिट इंडिया, जी-20 की बैठक, स्वच्छ भारत अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव एवं केंद्र सरकार की अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर भी सम्मान किया। 

*जागरूकता रैली निकाली गई* 
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय परिसर से अतिथियों एवं विद्यालय के शिक्षकों श्रीमती कुमारी रीता, सुश्री श्वेता सुमन ,श्रीमती अर्चना कुमारी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली गुरहा गांव, राधा कृष्ण, मंदिर ट्रस्ट, आदि स्थानों से होकर गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नारों के जरिए लोगों को जागरूक किया। 

*स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन*
स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यालय परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें अतिथियों एवं विद्याथियों की सहभागिता से सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठा किया गया। 

*प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार*

विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यालय में छात्रों की रचनात्मकता विकसित करने के उद्देश्य से निबंध, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता रौशन कुमार, सोनू कुमार चौधरी साहिल अख्तर, भाषण प्रतियोगिता में खुशबू वर्मा, प्रिंस कुमार ,पवन कुमार, क्विज प्रतियोगिता में रोजी खातून ,ज्योति कुमारी, काजल कुमारी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read