एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष  पद के लिए भोला नाथ सिंह ने भी  किया है नामांकन अगर चुनाव मे विजय होते हैं तो झारखंड के लिए यह एतिहासिक दिन होगा।

24 मार्च 2023 को कोरिया गणराज्य के मुंगयोंग शहर में आयोजित एशियन हॉकी महासंघ की कांग्रेस सह  चुनाव में हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी झारखंड अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह जी भाग लेने के लिए आज रांची से कोरिया के लिए रवाना हुए। उन्होंने एशियन हॉकी महासंघ के इस चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर अपना नामांकन किया है ।

हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भोलानाथ सिंह जी अपने कर्मठ कार्यों एवम योग्यता के बल हमेशा सफलता पाई है इसलिए एशियन हॉकी  फेडरेशन के उपाध्यक्ष पद  पर भी पूरा भरोसा और उम्मीद है कि वे विजयी  होकर भारत का सम्मान को  बढाते हुए पूरे एशिया के हॉकी महासंघ का  दायित्व संभालेंगे। क्योंकि पूरे विश्व के खेल  संघ के सदस्यों ने विगत जनवरी माह में राउरकेला और भुनेश्वर में आयोजित विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता में उनके नेतृत्व क्षमता और कार्यों को देखा है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read