“हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ”। इस नारे के साथ आज  झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ धुरवा राँची में भाजपा का प्रदर्शन जारी है। 

इस दौरान एक तरफ प्रदर्शनकारियों की तरफ से पुलिसबल पर पानी की बोतलें फेंकी जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में जुटी हुई हैं। 

इन पर पानी की बौछारें की जा रही है। शहर में गोल चक्कर के पास ही बैरिकेटिंग कर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। कार्यकर्ता बैरिकेटिंग पर चढ़ गये हैं जिसे पुलिस बल रोकने की कोशिश में जुटी है। 

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन लगातार भीड़ को वापस जाने के लिए लाउडस्पीकर से ऐलान कर रही है। हालांकि, भीड़ पर यह बेअसर है। इस बीच, एक महिला भाजपा नेत्री ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है, जिन्‍हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भीड़ पर नकेल कसने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछारें की गईं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए। शहर में धारा 144 लागू कर दिया गया है। 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read