माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज राज भवन के दरबार हॉल में श्रीमती बेबी देवी को झारखण्ड राज्य के मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उक्त अवसर पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, राज्य मंत्रिपरिषद के विभिन्न सदस्यगण, सांसदगण, विधायकगण, मुख्य सचिव समेत भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के अधिकारीगण मौजूद थे। राज्यपाल महोदय ने श्रीमती बेबी देवी को मंत्री पद की शपथ लेने के उपरांत हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
-----------------------------Advertisement------------------------------------

must read