*महापौर श्रीमती रोशनी खलखो ने किया उद्घाटन*

माय भारत झारखण्ड, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राँची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के सभागार में दो दिवसीय राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2026 का शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर (राँची नगर निगम) श्रीमती रोशनी खलखो ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। राज्य निदेशक माय भारत (झारखण्ड)श्रीमती ललीता कुमारी ने कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित अतिथियों एवं युवा प्रतिभागियों के स्वागत से की। 

इस अवसर पर सनातन ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के महानिदेशक प्राध्यापक डॉ विजय सिंह, श्री अनिल कुमार IAS (सेवानिवृत्त) -सह- पूर्व निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखण्ड, राँची के एन एस एस जिला नोडल पदाधिकारी डॉ कौशल किशोर उपस्थित थेl मौके पर डॉ संहिता सुचरिता, सह प्राध्यापक, झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय, डॉ कुमार आदितेंद्र नाथ सहदेव, सह प्राध्यापक, राँची विश्वविद्यालय एवं डॉ राहुल कुमार, सहायक प्राध्यापक, एमिटी विश्वविद्यालय उपस्थित रहे।

*झारखंड के युवा प्रतिभावान हैं, उन्हें मंच मिलना चाहिए : महापौर*

अपने उद्बोधन में महापौर श्रीमती रोशनी खलखो ने कहा कि झारखंड के युवा अत्यंत प्रतिभावान हैं और समय की मांग है कि इस प्रतिभा को उचित मंच प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि माय भारत द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद’ कार्यक्रम युवाओं को ऐसा मंच प्रदान करता है, जहाँ वे राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिभा के माध्यम से अपने विचार और राय प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने उपस्थित युवा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

*सभी जिलों के युवा प्रतिभागियों की भागीदारी, केंद्रीय बजट 2026 पर रखा दृष्टिकोण*

इस कार्यक्रम में झारखण्ड के सभी जिलों के 18 वर्ष से 25 वर्ष की आयु के चयनित युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर प्रतिभागियों ने विषय “केंद्रीय बजट 2026: विकसित भारत 2047 की ओर भारतीय युवाओं के मार्ग को सुदृढ़ बनाना" पर अपना विचार रखाl

विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम जिला स्तर से शुरू होते हुए राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित किया जाता है।  इसमें जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शीर्ष पाँच प्रतिभागियों का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम में भाग लेते हैं।  

राज्य स्तर पर शीर्ष तीन विजेता को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर माय भारत झारखण्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी गण भी उपस्थित रहेl यह कार्यक्रम 18 मार्च 2026 तक चलेगा और 18 मार्च 2026 को समापन समारोह में अंतिम परिणाम घोषित किए जायेंगे और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगाl

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read