आज गुमला जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत अरमई पंचायत में 'विकसित भारत संकल्प योजना' के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन पहुंचे।

राज्यपाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा' एक विकसित सशक्त राष्ट्र के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता व संकल्प है। 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का शुभारंभ हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 'जनजातीय गौरव दिवस' के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि से किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं व पहलों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता उत्पन्न करना है। 

विकास का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे, कोई भी इससे वंचित न हो, यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने 2047 तक विकसित आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि देश से गुलामी की मानसिकता को उखाड़ फेंकना है। राज्यपाल ने आगे कहा कि हमारे विकास का मापदंड शिक्षा है। 

यह यात्रा लोगों को कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के संदर्भ में अवगत कराने एवं शिक्षित करने का अभिनव तरीका है जो उनके सामाजिक-आर्थिक विकास में सहायक है। इस यात्रा का उद्देश्य यह है कि लोग सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक हों और इन्हें इन योजनाओं का लाभ मिले। 

इस यात्रा से लोगों को स्वच्छता, वित्तीय सेवाएं, एलपीजी सिलेंडर, आवास, खाद्य सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल इत्यादि से संबंधित योजनाओं का लाभ सुनिश्चित होगा। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा खाद्यान्न सुरक्षा की दिशा में संचालित पांच किलोग्राम नि:शुल्क अनाज मुहैया कराने वाली योजना को अगले 5 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक परिवार को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कारने की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं। 

महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलिंडर प्रदान किया जा रहा है, ताकि उन्हें हानिकारक धुएं से मुक्ति मिले। आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा भी प्रदान की जा रही है। इससे पूर्व उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद श्री सुदर्शन भगत, उपायुक्त गुमला श्री कर्ण सत्यार्थी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती किरण माला बाड़ा, उप विकास आयुक्त श्री हेमंत सती, एसपी हरविंदर सिंह सहित, आदि सहित जिले के जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। 

 कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल महोदय ने लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया और अरमई पंचायत की मुखिया श्रीमती हीरा देवी को भूमि संबंधित आकड़ों का शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन में सहयोग करने हेतु अभिनंदन पत्र भी दिया। 

इस दौरान राज्यपाल महोदय ने सभी नागरिकों एवं उपस्थित अधिकारियों को 2024 तक देश को विकसित करने के संकल्प के तहत शपथ ग्रहण भी करवाया एवं उनके द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नए कैलेंडर का भी विमोचन किया। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा जागरूकता वाहन पर लाभार्थियों के संवाद किया और उनके बीच केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया। 

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read