*All images by IPRD

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि स्वच्छ झारखण्ड के सपने को पूरा करने के लिए सरकार और समाज के साथ चलना होगा। स्वच्छता ही सेवा के मंत्र को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने का आह्वान किया। अतः ओडीएफ घोषित गांव में लोग खुले में शौच जाने की आदत को बदलें। गांव मोहल्ले में महिलाओं, बच्चों की टोलियां बनाकर लोगों को जागरूक करें। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत में स्वच्छता चैपाल को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ते राज्य की संज्ञा दी है। उन्होनें कहा कि झारखंड में शिशु मृत्यु दर के राष्ट्रीय औसत में सुधार आया है। मातृ मृत्यु दर में कमी लाए जाने की जरूरत को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिए जाने की व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने हेतु राज्य सरकार ने प्रतिबद्ध प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि स्लम क्षेत्रों में गरीब भाइयों के लिए विशेष हेल्थ कैंप आयोजित किये जा रहे है। हेल्थ कैंप  का लाभ अधिक से अधिक लोग लें और दूसरों को भी इसकी जानकारी दें। 

मुख्यमंत्री ने 23 सितंबर को लोगों को रांची आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा विश्व के सबसे अनूठे स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की धरती झारखंड से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के द्वारा शुरू की जा रही आयुष्मान भारत योजना‘ से झारखण्ड राज्य के 57 लाख परिवार बिना पैसे के देश के किसी भी स्थान पर पांच लाख रूपया तक का इलाज निःशुल्क करा सकेंगे। इलाज के लिए अब राज्य की 85 प्रतिशत जनसंख्या को किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। शेष बचें 15 प्रतिशत लोगों को भी राज्य सरकार आने वाले 6 माह के अंदर इस योजना का लाभ दिलाएगी। उन्होने कहा ‘‘आयुष्मान भारत योजना‘‘ जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। ताकि अगले दो-तीन सालों में स्वस्थ, उन्नत व समृद्ध झारखंड की सोच को मूर्त रूप दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुविधा भोगी होने की मनोवृति से भी बीमारियां बढ़ती जा रही है। ऐसी प्रवृत्तियों को दर किनार कर प्रत्येक दिन एक घंटा अपने घर द्वार एवं आस-पास की साफ सफाई करें। ताकि आगामी 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दे सकें। लोग यह ठान ले कि गंदगी ना करेंगे ना करने देंगे। तो हमारा आस पास सदा स्वच्छ रहेगा। तभी हम स्वच्छ झारखंड, स्वच्छ भारत के सपने को साकार कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के श्रमिकों के कल्याण के तहत राज्य सरकार द्वारा सफाई कर्मियों को साइकिल उपलब्ध करायी जाएगी। सहिया बहनों के मानदेय में वृद्धि की चर्चा करते हुए कहा कि हम सबों का प्रयास होना चाहिए कि गरीबों के जीवन में खुशियां एवं उत्साह लाएं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा कन्यादान योजना, दिव्यांग पेंशन योजना के लाभुकों को लाभांवित किया गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी राज्यवासियों को करमा पूजा की शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आयोजित विशेष हेल्थ कैंप का उद्घाटन किया गया। उन्होने हेल्थ कैंप में अपना ब्लड प्रेसर जांच करवाया।

इस अवसर पर राज्य बीस सूत्री के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर वंदना दादेल, उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा एवं आरक्षी अधीक्षक निधि द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read