*तशवीर में चैंपियनशिप की लॉन्चिंग एवं ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद राँची में किया गया

स्कूली बच्चो के लिए देश की प्रख्यात अंग्रेजी प्रतियोगिता 'वर्ड पावर चैंपियनशिप' की तर्ज पर राज्यस्तरीय FLN (बुनियादी शिक्षा और संख्यात्मकता) चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। 

इस चैंपियनशिप की लॉन्चिंग एवं ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में किया गया। राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन ने चैंपियनशिप की विधिवत लॉन्चिंग की। 

इस राज्यस्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन मैरिको निहार शांति पाठशाला - लीप फॉर वर्ड के सहयोग से वर्ष 2025 के मार्च महीने में किया जाएगा। इससे पूर्व FLN मास्टर ट्रेनर्स को राज्य, जिला व प्रखंडस्तर पर प्रशिक्षित करने हेतु कार्यशालाओं का आयोजन होगा। 

राज्यस्तरीय चैंपियनशिप के लिए वर्ग 2 से 5 तक के स्कूली बच्चे तीन विषयो यथा अंग्रेजी, हिंदी एवं गणित के लिए दिनांक 20 जुलाई, 2024 से नामांकन करा सकेंगे। 20 जुलाई, 2024 तक शिक्षकों का पंजीकरण होगा।

*कई चरणों में आयोजित होगी प्रतियोगिता, चयनित प्रतिभागियों को मिलेगा चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर* 

 राज्यस्तरीय FLN चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन क्लस्टर, प्रखंड, जिला एवं राज्यस्तर पर किया जाएगा। क्लस्टर एवं प्रखंड स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। 

जिलास्तर पर ऑफलाइन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिलास्तर पर चयनित विजेताओं को रांची में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय FLN चैंपियनशिप में प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को राज्यस्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।  

27,929 विद्यालयों के 63,611 शिक्षकों ने अबतक कराया पंजीकरण* 

राज्यस्तरीय FLN चैंपियनशिप के लिए अबतक 27,929 विद्यालयों के 63,611 शिक्षकों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। 

शिक्षकों का पंजीकरण दिनांक 20 जुलाई, 2024 तक होना है। पंजीकृत शिक्षकों को डिजिटल सामग्री सांझा कर कक्षा शिक्षण हेतु झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

 *वर्ड पावर चैंपियनशिप में झारखंड बना था ओवरऑल चैंपियन* 

 दिनांक 11 एवं 12 अप्रैल, 2024 को मुंबई में आयोजित हुए राष्ट्रीय वर्ड पावर चैंपियनशिप में झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चो ने अंग्रेजी के कठिन शब्दों के सही जवाब देकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब झारखंड के नाम किया था। यह प्रतियोगिता आठ राज्यों के बीच हुई थी। 

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कक्षा 2 कैटेगरी में झारखंड को पहला स्थान, कक्षा तीन कैटेगरी में पांचवां, कक्षा 4 कैटेगरी में चौथा और कक्षा 5 कैटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था। इस प्रतियोगिता में झारखंड के प्रतिभावान बच्चो ने 0.23% अंकों के साथ बढ़त बनाते हुए तमिलनाडु और मेजबान महाराष्ट्र को परास्त कर राज्य का नाम रौशन किया था।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read