मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ० इरफान अंसारी की माता एवं पूर्व सांसद श्री फुरकान अंसारी की धर्मपत्नी श्रीमती मुस्तरी खातुन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ आज मंत्री डॉ० इरफान अंसारी के मधुपुर स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत मुस्तरी खातुन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने मंत्री डॉ० इरफान अंसारी एवं पूर्व सांसद श्री फुरकान अंसारी तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा दुःख की इस घड़ी में उनका ढाढ़स बंधाया। 

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read