*राखी भेजने वालों को रांची डाक मंडल ने एक विशेष लिफाफे

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर, रांची डाक मंडल के अंतर्गत जनमानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, वारिष्ठ डाक अधिक्षक,रांची मंडल की ओर से यह सुचित किया जा रहा है कि राखी के विशेष लिफाफों की बिक्री शुरू कर दी गई है। 

ये लिफाफे केवल ₹10/- की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध हैं, जो राखी को सुरक्षित और सही समय पर भेजने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हैं। इस अवसर पर, रांची जीपीओ (मुख्य डाकघर) और रांची मंडल के विभिन्न डाकघरों में राखी के लिफाफों की पोस्टिंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 

इस व्यवस्था के तहत, राखी भेजने वालों को अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी ताकि उनकी राखी समय पर उनके गंतव्य तक पहुँच सके। सभी नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे इन सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपने भाई-बहनों को इस रक्षाबंधन पर अपनी स्नेह भरी राखी भेजें। 

रांची डाक मंडल आपके इस पवित्र पर्व को सफल और यादगार बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उदयभान सिंह वारिष्ठ डाक अधिक्षक, रांची मंडल डाक विभाग, रांची l

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read