प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले झारखंड में बम ब्लास्ट की घटना हुई है. दरअसल झारखंड के साहिबगंज जिले के ललमटिया फरक्का एमजीआर रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट हुआ है. 

जानकारी के अनुसार साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र के घुट्टू टोला के समीप ललमटिया फरक्का एमजीआर रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार की आधी रात एक बम ब्लास्ट कर गया है. 

हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे के अधिकारियों के अनुसार बीती आधी रात अज्ञात अपराधियों ने एमजीआर रेल लाईन पोल संख्या 40/1 के रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट किया है. 

घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन व एनटीपीसी अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है. वहीं बम ब्लास्ट की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. 

वहीं इस तरह से रेलवे ट्रैक पर बम ब्लास्ट की घटना होने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं. बता दें, साहिबगंज से सटे बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार को बम ब्लास्ट की घटना हुई थी.

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read