एसजीएफआई राज्यस्तरीय खेलो झारखंड 2024-25 का आज समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में राज्य के 2500 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद की टीम ओवरआल चैंपियन बनी।

धनबाद को इस प्रतियोगिता में कुल छह स्वर्ण पदक मिले, रांची को 4 और गुमला को तीन स्वर्ण पदक मिले। अंडर 14 बालक वर्ग एथलेटिक्स मुकाबले में दो स्वर्ण और दो कांस्य पदको के साथ पलामू की टीम विजेता रही। 

अंडर 17 बालक वर्ग एथलेटिक्स मुकाबले में तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ धनबाद की टीम विजेता रही। अंडर 19 बालक वर्ग एथलेटिक्स मुकाबले में धनबाद की टीम दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक के साथ विजेता बनी। अंडर 14 बालिका वर्ग मुकाबले में धनबाद और बोकारो की टीम समानांतर विजेता बनी। दोनों ही टीमों ने एक एक स्वर्ण और एक एक रजत पदक प्राप्त किये। 

अंडर 17 बालिका वर्ग एथलेटिक्स मुकाबले में गुमला की टीम दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ विजेता बनी। अंडर 19 बालिका वर्ग मुकाबले में हजारीबाग की टीम ने दो स्वर्ण और दो कांस्य पदको के साथ जीत हासिल की। 

 *???? इन खिलाड़ियों को मिला बेस्ट एथलीट का पुरस्कार ????*  
अंडर 14 बालिका वर्ग मुकाबले में धनबाद की डॉली कुमारी को स्वर्ण पदक मिला। अंडर 14 बालक वर्ग मुकाबले में साहिबगंज के एमानुएल किस्कू को स्वर्ण पदक मिला। अंडर 17 बालिका वर्ग एथलेटिक्स मुकाबले में गुमला की अनामिका उरांव ने जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग एथलेटिक्स मुकाबले में धनबाद के राहुल कुमार महतो को स्वर्ण पदक मिला। अंडर 19 बालिका वर्ग मुकाबले में गुमला की शालिनी लकड़ा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 

अंडर 19 बालक वर्ग मुकाबले में धनबाद के राजू रजवाड को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। उपरोक्त सभी खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट एथलीट का पुरस्कार दिया गया। 

इस अवसर पर आयोजन सचिव सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए सोरेंग, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री सी डी सिंह, झारखंड एथलेटिक्स संघ के महासचिव श्री शिव कुमार पांडे, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के श्रीमती निशा पन्ना, श्रीमती विद्या कुमारी, मो मोदस्सर, श्री चंद्रदेव सिंह, श्री शंकर पाल, श्री शशांक भूषण सिंह एवं विभिन्न जिलों से आए शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read