रांची डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री उदय भान सिंह द्वारा एक विशेष मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रांची मंडल के सभी वरिष्ठ प्रधान डाकपाल, प्रधान डाकपाल, उप डाकपाल और शाखा डाकपालों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम बिरसा मुंडा बहुउद्देशीय सभागार, जिला स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। 

 कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रांची के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) श्री उत्कर्ष कुमार और झारखंड के डाक सेवा निदेशक श्री पंकज कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। श्री उदय भान सिंह ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण से किया। इस अवसर पर श्री उत्कर्ष कुमार ने उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया और सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक का मत हमारे लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। श्री पंकज कुमार मिश्रा ने मतदाता पहचान पत्र (EPIC) की समय पर डिलीवरी के महत्व पर जोर दिया और सभी डाकपालों को इसमें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत डाक मतदाता पहचान पत्रों की सुरक्षित और समय पर वितरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो मतदान प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जो कि रांची के केंद्रीय उप मंडल के सहायक अधीक्षक श्री अजय कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 450 डाकपालों ने भाग लिया। साथ ही, रांची मंडल के सभी डाक निरीक्षक, मंडलीय कार्यालय के सहायक और ME श्री संदीप कुमार महतो भी इस महत्वपूर्ण मतदान जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित थे। 

इस कार्यक्रम ने डाक विभाग के कर्मियों को न केवल मतदान के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें उनके दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने के लिए भी प्रेरित किया।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read