रांची के सिल्ली विधानसभा चुनाव में अवैध संसाधनों का इस्तेमाल कर चुनाव को प्रभावित करने पर सूचना पर मंगवार को पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने वाइबीएन यूनिवर्सिटी के चेयरमैन रामजी यादव के चार ठिकानों पर छापेमारी की. 

इनमें नामकुम के राजाउलातू स्थित वाइबीएन यूनिवर्सिटी ट्राइबल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सिदरौल स्थित मां कलावती अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, कवाली सियार टोली स्थित बीएड कॉलेज और चुटिया की साउथ रेलवे कॉलोनी पंचवटी चौक स्थित आवास शामिल हैं. 

छापेमारी के दौरान इनके घर से 67,62,620 रुपये नकद, हीरे का एक हार, 535 ग्राम सोना व 1600 ग्राम चांदी के आभूषण, 73 लाख का एफडी बांड और बैंक से संबंधित दस्तावेज बरामद किये गये हैं. छापेमारी का नेतृत्व सिटी डीएसपी और हेहल सीओ कर रहे थे. 

टीम में आठ पुलिस अफसरों के अलावा करीब 100 की संख्या में पुलिस बल शामिल थे. पुलिस-प्रशासन की टीम ने रामजी यादव के शिक्षण संस्थानो एवं अस्पताल में सुबह 8:00 बजे छापेमारी शुरू की. इन जगहों पर टीम को कुछ नहीं मिला. 

इसी दौरान पुलिस की एक टीम सुबह 9:25 बजे रामजी यादव के घर पहुंची और वहां से तलाशी शुरू की. यहां छापेमारी के दौरान रामजी यादव के घर वालों मौजूद थे, जबकि वे खुद शिक्षण संस्थान में मौजूद थे. उड़न दस्ते ने घर के निचले और पहले तल पर बने कमरों से 67,62,620 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य दस्तावेज बरामद किये. छापेमारी दोपहर करीब 2:30 बजे तक चली.

Advertisement
Advertisement
Campaign: STEELCITY-020326
Displayed on:
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read