मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन में सभी प्रत्याशियों को समान अवसर प्राप्त हो, इस हेतु कृतसंकल्पित होकर कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किसी भी प्रत्याशी अथवा राजनीतिक दल के प्रति किसी भी प्रकार के पक्षपात अथवा किसी को विशेष संरक्षण से सम्बन्धित पाए जाने पर निर्वाचन कार्य में लगे पदाधिकारियों पर सख्ती से कर्रवाई करने का निर्देश है। 

इसी क्रम में आज सोमवार को कार्यालय परिसर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रभारी/ सदस्यों के साथ बातचीत के क्रम में श्री संजय प्रसाद श्रीवास्तव, अवर सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, राँची के द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में श्री श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलम्बित करते हुए इनकी सेवा कार्मिक, प्रशासनिक सुघार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची को वापस करने का निर्देश दिया गया है।

*मतदान दिवस के 2 दिन पूर्व सोमवार को पांच जिले पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और गढ़वा में दुर्गमक्षेत्रों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित 225 मतदान केंद्रों पर हेलीड्रापिंग, ट्रेन एवं बस के माध्यम से चुनाव कर्मियों को भेजा गया।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read