शहीद सोबरन सोरेन जी के 67वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड (नेमरा, गोला) स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।

चौथी बार मुख्य मंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन पहले,श्री हेमन्त सोरेन आज अपने दादा शहीद सोबरन सोरेन जी के 67वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड (नेमरा, गोला) में शहीद स्थल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज के दिन प्रत्येक वर्ष हम सभी लोग एकत्रित होकर शहीद सोबरन सोरेन जी के शहादत दिवस पर उन्हें याद कर नमन करते हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 28 नवम्बर 2024 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा। मैं आज आप सभी को शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित करता हूं। 

मौके पर माननीया विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, माननीया विधायक श्रीमती ममता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read