68वी राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2024-25 में झारखंड की बेटियों ने जीत का डंका बजा दिया है। जम्मू कश्मीर में दिनांक 6 दिसंबर, 2024 से शुरू हुए अंडर 17 बालिका वर्ग राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम ने हरियाणा को 1-0 से पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। 

झारखंड की ओर से अनुष्का कुमारी ने एक गोल किया। इस टीम श्री इमरान खान कोच और श्रीमती बिंदु कुजूर टीम मैनेजर की भूमिका में है।

झारखंड की शानदार जीत पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन, विभागीय सचिव श्री उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग समेत खेल प्रभाग के अन्य पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

*गुरुवार को रांची आएगी टीम, होगा सम्मान* 

68वी राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2024-25 के अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियन बनकर झारखंड की बालिका टीम गुरुवार (दिनांक 12 दिसंबर, 2024) को रांची लौटेगी। 

रांची में टीम का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में बालिका टीम के सम्मान में स्वागत समारोह भी किया जाएगा।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read