मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, राँची के कुलपति डॉ० एस० सी० दुबे ने शिष्टाचार मुलाकात की। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को कुलपति डॉ० एस० सी० दुबे ने बीएयू मैदान में आगामी 8 फरवरी 2025 से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय किसान एग्रोटेक मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। 

मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के शैक्षणिक सहित अन्य महत्त्वपूर्ण गतिविधियों से भी अवगत कराया।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read