झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अजय राय ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर 3 अक्टूबर 2024 को हुए समझौता वार्ता को लागू नहीं किया गया तो तीव्र आंदोलन होगा।

उन्होंने बताया कि लगभग 5 महीने होने को है और अभी तक निगम की ओर से समझौता वार्ता पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कर्मियों में भारी आक्रोश है। समझौता वार्ता में कई मांगों पर सहमति बनी थी, जिनमें से मुख्य हैं:

 

- आउटसोर्स खत्म करने को लेकर निर्देशक मंडल में प्रस्ताव लेकर जाना

- पारा शिक्षक के तर्ज पर 60 वर्ष का अनुबंध एवं 50% आरक्षण का मामला निर्देशक मंडल के प्रस्ताव में ले जाना

- मानदेय बढ़ाने के मामले पर कमिटी की बैठक में निर्णय लेना

- 10 वर्ष तक लगातार कार्य करने वाले विद्युत कर्मियों का विवरण 2014 में हुए सर्वे रिपोर्ट देखने के उपरांत कमेटी निर्णय लेगी

- एरियर एवं मानदेय गड़बड़ी को लेकर निगम की ओर से एक दो सदस्यीय कमेटी का गठन करना आदि था।

संघ का एक प्रतिनिधि मंडल आगामी 04 फरवरी को ऊर्जा निगम मुख्यालय जाएगी और इस संदर्भ में वरीय अधिकारियों से मिलेगी।

-----------------------------Advertisement------------------------------------
Advertisement
Advertisement
Campaign: SMENT-030326
Displayed on:

must read