झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा राज्य में पहली बार राज्यस्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से चयनित 320 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहली बार आयोजित हो रही राज्यस्तरीय कैरम प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में गजब का उत्साह देखने को मिला। 

खेलगांव में आयोजित हुए इस राज्यस्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता में अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्गो के अंतर्गत एकल और युगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सिमडेगा और दुमका के छात्रों का दबदबा रहा। अधिकांश प्रतियोगिताओ में इन जिलों से चयनित छात्रों ने कैरम में अपने रणनीतिक कौशल का लोहा मनवाया। 

अंडर 17 बालक वर्ग एकल प्रतियोगिता में गिरिडीह के अंकित मोदी को पहला स्थान, सिमडेगा के सूर्या साहू को दूसरा स्थान और पूर्वी सिंघभूम के विपुल महतो को तीसरा स्थान मिला है। अंडर 17 बालिका वर्ग एकल प्रतियोगिता में सिमडेगा की सुलेखा कुमारी को पहला स्थान, दुमका की अविशा को दूसरा स्थान और गुमला की सरस्वती कुमारी को तीसरा स्थान मिला है।

अंडर 17 बालक वर्ग युगल प्रतियोगिता में खूंटी के जतिन कुमार साहू और शिवम् स्वांसी ने पहला स्थान प्राप्त किया। देवघर के विद्याधर राणा और आयुष राणा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दुमका के मनोज और रितेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका वर्ग युगल प्रतियोगिता में चतरा की शाहीन खातून और निरपा कुमारी को पहला स्थान, गोड्डा की मीना कुमारी और उषा कुमारी को दूसरा स्थान और गढ़वा की साक्षी शर्मा और शिखा कुमारी को तीसरा स्थान मिला है।

अंडर 19 बालक वर्ग एकल प्रतियोगिता में रांची के जायेद अंसारी को पहला, पूर्वी सिंघभूम के प्रधान बागे को दूसरा और लातेहार के सागर कुमार को तीसरा स्थान मिला है। अंडर 19 बालिका वर्ग एकल प्रतियोगिता में सिमडेगा की ख़ुशी कुमारी को पहला, जामताड़ा की आलिया फरहीन को दूसरा और कोडरमा की रुकसाना खातून को तीसरा स्थान मिला है। 

अंडर 19 बालक वर्ग युगल प्रतियोगिता में साहिबगंज के मो. शमी अख्तर और मो. दानिश को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार मिला, दुमका के कृष कुमार और पंकज पाल को दूसरा स्थान मिला और सरायकेला के गौरव दास और सरूपा सोय को तीसरा स्थान मिला। अंडर 19 बालिका वर्ग युगल प्रतियोगिता में पलामू की अर्चना कुमारी और अंशु कुमारी को पहला, लातेहार की रानी कुमारी और पालक कुमारी को दूसरा, रांची की सीता कुमारी और रीता कुमारी को तीसरा स्थान मिला है।

सभी विजेताओं को प्रतियोगिता के समापन के दौरान पुरस्कृत किया गया। राज्यस्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन, विभागीय सचिव श्री उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read