64वें राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का आज शानदार समापन हुआ। समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन शामिल हुए। 

विशिष्ट अतिथियों में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी श्री सचिदानंद दि. तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव धीरसेन ए सोरेंग शामिल हुए। समापन समारोह में उक्त अतिथियों के अलावा विभिन्न खेल संघो एवं खेल कोषांग से जुड़े पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। 

समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में बच्चो ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मुझे आशा है कि झारखंड की टीम राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीत कर आएगी। 

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टूर्नामेंट से पूर्व विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जाना है, उसमे अपने खेल कौशल को और बेहतर करने का प्रयास करे। जो टीम हारी है, वह हार ना माने। विद्यालय स्तर से प्रमंडल स्तर तक चुनकर आना ही स्वयं में एक बड़ी उपलब्धि है। 

पूरे टूर्नामेंट में विभिन्न स्तर पर 1 लाख से ज्यादा बच्चो ने भाग लिया। उन एक लाख बच्चो में अपनी जगह बनाना एक बड़ी जीत है। हार अंत नहीं एक आरंभ है, एक प्रेरणा है आगे बढ़ने की। श्री शशि रंजन ने कहा कि मै आत्मविश्वास से कह सकता हूं कि फुटबॉल में झारखंड का भविष्य उज्जवल है। खिलाड़ी अभी जिस आयु में है उसमे वे खेलकूद के साथ साथ पढ़ाई के प्रति भी समर्पित रहे।

*संथाल, उत्तरी छोटानागपुर चैंपियन*

अंडर 15 बालक वर्ग मुकाबले में मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार संथाल टीम के सूरज मुर्मू को दिया गया। बेस्ट गोलकीपर संथाल के ही विजय हांसदा को दिया गया। मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट अभी टोपनो को दिया गया। अंडर 15 बालक वर्ग में दक्षिणी छोटानागपुर को उपविजेता का खिताब मिला। संथाल के जसीडीह देवघर की टीम अंडर 15 बालक वर्ग में चैंपियन बनी है। संथाल की टीम ने दक्षिणी छोटानागपुर को 4-3 से शिकस्त दी।

अंडर 17 बालिका वर्ग मुकाबले में मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार उत्तरी छोटानागपुर की रीना कुमारी को दिया गया। उत्तरी छोटानागपुर की ही प्रीती तिग्गा को बेस्ट गोल कीपर का पुरस्कार दिया गया। दक्षिणी छोटानागपुर की दीपिका कुमारी को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। दक्षिणी छोटानागपुर को उपविजेता टीम का खिताब मिला। अंडर 17 बालिका वर्ग में उत्तरी छोटानागपुर की बालिका टीम को चैंपियन का पुरस्कार मिला। उत्तरी छोटानागपुर की बालिका टीम ने दक्षिणी छोटानागपुर की टीम को 7-6 से पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।

अंडर 17 बालक वर्ग मुकाबले में उत्तरी छोटानागपुर टीम के महादेव भुइयां को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उत्तरी छोटानागपुर के ही विशाल हेम्ब्रम को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया। उत्तरी छोटानागपुर के ही विक्की बाउरी को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। संथाल अंडर 17 बालक वर्ग में उपविजेता बना। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की टीम अंडर 17 बालक वर्ग में चैंपियन बनी है। उत्तरी छोटानागपुर संथाल को 2-0 से पराजित किया।

सभी विजेताओं और उपविजेताओं को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव श्री उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read