ओसिएनिक एक्जोटिका महावीर नगर रांची में आज एक चित्रकारी प्रतियोगिता के साथ साथ मेंहदी एवं जीवंत कैरीकेचर का आयोजन उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक रांची के द्वारा आयोजित कि गई थी जिसमें ओसिएनिक एक्जोटिका सोसाइटी के लगभग 45 बच्चों ने भाग लिया l 

प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई थी जिसमें ज़ज की भूमिका प्रख्यात चित्रकार श्री गौतम घोष, सेंट्रल गवर्नमेंट स्टैंडिंग काउंसिल सह मीडिया प्रमुख अधिवक्ता परिषद झारखण्ड श्री रीतेश कुमार बॉबी, सेवानिवृत आई.एफ.एस. श्री आर. के. सिन्हा, अधिवक्ता श्री अभिनव कौशल एवं श्रीमती वंदना झा ने निभाई l प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार वामिका शिवम, रेयांश ऋषभ, युक्ता रंजन द्वितीय पुरस्कार शिवांगी झा, शानवी शर्मा, वैष्णवी तृतीय पुरस्कार ईशानवी कुमारी, आश्वि कपूर एवं सनाया गुप्ता को घोषित किया गया एवं मेडल और प्रमाण पत्र देकर जजों के द्वारा पुरस्कृत किया गया l 

पुरस्कार वितरण में जजों के अलावा अंशु सिन्हा, बबीता कुमारी, हर्षिता श्रीवास्तव, पूर्वी अग्रवाल, प्रियंका वर्मा शास्त्री, अनुप्रिया, स्नेहा वर्मा, आकृति गुप्ता, जूली झा, ममिता कुमारी, प्रिया सिंह, डॉ. स्नेहा पाण्डेय के अलावा उज्जीवन बैंक के विभिन्न ब्रांच मैनेजरों के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया l इस अवसर पर सोसाइटी के कई गणमान स्त्री, पुरुष एवं बच्चे विशेष रूप से उपस्थित थे l 

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे निम्न है - आद्या श्री, श्रीजा शर्मा, कृषिव चौधरी, काशवी देव, नायशा, शिवांश शर्मा, अभिनंदन सिंह, श्रीजा सिन्हा, आहान, ईधिका प्रकाश, आकर्षा प्रकाश, आरव पाण्डेय, अदम्य गुप्ता, आदित्य करण, मायरा सिंह, शौर्या प्रकाश, ध्रुव, भाविका रंजन, अद्विका गौतम, दिव्यांशी कुमारी, ईवान शास्त्री, श्रियांश सिंह, हर्षित चौधरी, अव्य प्रकाश, त्रिशिका, अयाना श्रीवास्तव, आरुष गाड़ोदिया, अभियांश राव, प्रणव श्रीवास्तव, अहाना श्रीवास्तव, श्रेया कुमारी जिनको प्रमाण पत्र देकर ऊपर वर्णित गणमान्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया l

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read