रांची : समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत संगठन प्रसत्ति ने आज रांची में एक मीडिया सम्मेलन आयोजित किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री सार्थक कुमार एवं सह-संस्थापक श्री शशांक जी मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन की पुरी जिम्मेवारी तृप्त शाम्भव ओझा ने संभाला।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड के प्रतिष्ठित और प्रख्यात योगगुरु स्वामी मुक्तरथ जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। स्वामी जी ने समाज सेवा, युवा जागृति और नैतिक मूल्यों पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि “समाज के उत्थान में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। 

जब युवा सकारात्मक सोच और सेवा भाव से कार्य करेंगे तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।” उन्होंने बखूबी संस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी और स्पष्ट उद्देश्यों के बारे में चर्चा किये। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोड़ पड़े व्यक्ति को ऊपर उठाने की होनी चाहिये। बड़ी संस्था बड़े स्तर पर कार्य करती है ये ठीक है ,पर छोटी-छोटी स्वयंसेवी संस्थायें भी छोटे स्तर पर भी बहुत बड़ा काम कर सकता है। 

संस्था के संस्थापक श्री सार्थक कुमार ने बताया कि प्रसत्ति समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाजहित के प्रयास तभी सफल होंगे जब जनता और मीडिया का सहयोग साथ मिलेगा।

सह-संस्थापक श्री शशांक जी ने कहा कि आने वाले समय में संस्था कई बड़े सामाजिक अभियान शुरू करने जा रही है, जिसमें युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से सुनिश्चित की जाएगी।

मीडिया सम्मेलन में आलोक द्विबे सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए और सभी ने प्रसत्ति के इस प्रयास की सराहना की।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read