*रिप्रजेंटेटिव इमेज -सौजन्य istockphoto.com

ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से संचालित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति (सत्र 2024-25) में DNO Verification एवं आवेदन सुधार (Edit Option) से संबंधित तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक समस्याओं के कारण राज्य के हजारों छात्र-छात्राओं के आवेदन लंबित थे। अंतिम तिथि निकट होने से विद्यार्थियों में चिंता एवं असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

छात्रहित सर्वोपरि मंच को लगातार विभिन्न जिलों से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। संगठन ने इस गंभीर विषय को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग एवं अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए तिथि विस्तार की मांग की।

संगठन के निरंतर प्रयास, सकारात्मक संवाद एवं छात्रहित में किए गए हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से तिथि विस्तार का आदेश जारी किया गया है।

नई निर्धारित तिथियाँ इस प्रकार हैं:
• आवेदन में सुधार (Edit Option) की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026
• DNO स्तर पर Verification की अंतिम तिथि: 14 मार्च 2026

छात्रहित सर्वोपरि मंच ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे छात्र एकता, जागरूकता एवं संगठन की सक्रिय भूमिका की महत्वपूर्ण जीत बताया है। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह आगे भी विद्यार्थियों के अधिकार, छात्रवृत्ति, शिक्षा एवं अन्य जनहित के मुद्दों पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

प्रदेश पदाधिकारीगण:
राहुल कुमार राणा – प्रदेश अध्यक्ष
आमिर हमजा – प्रदेश उपाध्यक्ष
कुणाल पोद्दार – प्रदेश संगठन प्रभारी
रईस अंसारी – प्रदेश सचिव

छात्रहित सर्वोपरि मंच
"छात्रहित सर्वोपरि – हमारा संकल्प"

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read