झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मंगलवार को बजट पेश किया। उन्होंने कुल 1, 58, 560 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया।

सरकार पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य के लिए 361 करोड़ 67 लाख रुपए, प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा पर 16 हजार 251 करोड़ 43 लाख रुपए और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए 2 हजार 564 करोड़ 45 लाख रुपए का बजट रखा है।
रांची स्थित दशम फॉल ग्लास ब्रिज का निर्माण, जोन्हा जलप्रपात में ग्लास ब्रिज एवं रोप वे का निर्माण किया जाएगा। वहीं, हुंडरू फॉल में रोप वे का विकास कार्य कराया जाएगा।

रामगढ़ स्थित रजरप्पा में पर्यटकीय विकास के साथ पतरातू में स्काइवॉक एवं पतरातू जलाशय में सोलर बोट और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाया जाएगा।

लातेहार स्थित नेतरहाट में कोयल व्यू प्वाइंट पर ग्लास वॉच टॉवर का निर्माण एवं मैगनोलिया प्वाइंट में स्काइवॉक का निर्माण कराया जाएगा।

देवघर पुनासी डैम का पर्यटकीय विकास, पलामू स्थित मलय डैम का पर्यटकीय विकास, चतरा स्थित कोलेश्वर पहाड़ में रोप वे का विकास एवं खूंटी जिला पेरवाघाघ जलप्रपात और पांडू-पुडिंग पिकनिक स्थल के इको पर्यटन सर्किट का विकास कार्य कराया जाएगा।

खनन पर्यटन विकसित करने के लिए आईटीडीसीएल और सीसीएल के बीच एमओयू किया गया है।

गिरिडीह के बेंगाबाद स्थित मौजा कर्णपुरा में आउटडोर स्टेडियम की स्वीकृति दी गई है। कमार दुधानी, दुमका स्थित आउटडोर स्टेडियम में 8 लेन का आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाया जाएगा।

सिल्ली में संचालित आवासीय तीरंदाजी क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र में 25 शैय्या वाले खेल छात्रावास निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read