रांची। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने गूगल मैप्स पर अधिकृत आधार केंद्रों को प्रदर्शित करने के लिए गूगल के साथ साझेदारी की है। इस पहल से देश भर के निवासियों के लिए अधिकृत आधार केंद्रों तक पहुंच में आसानी होगी और सुविधा में बढ़ोतरी होगी।

इस पहल से नागरिकों को आधार केंद्रों की पहचान करने में सहायता मिलेगी। साथ ही वयस्क नामांकन, बाल नामांकन या केवल पता और मोबाइल नंबर अपडेट जैसी सेवाओं से संबंधित केन्‍द्रों की सटीक जानकारी उपल‍ब्‍ध होगी। इसके अलावा, केंद्र की सुगमता से संबंधित जानकारी, जैसे दिव्यांग-अनुकूल बुनियादी ढांचा, पार्किंग सुविधा की उपलब्धता और संचालन समय संबंधी जानकारी को प्रदर्शित किया जाएगा जिससे नागरिकों को और अधिक सुविधा मिलेगी। यह सुविधा आने वाले महीनों में उपलब्ध होने की आशा है।

इस सहयोग का उद्देश्य जनसुविधा को बढ़ाना, गलत सूचनाओं से बचना और यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को देशभर में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्रों (एएसके) सहित 60,000 से अधिक आधार केंद्रों तक निर्बाध पहुंच प्राप्त हो। इससे यह सुनिश्चित होगा कि जब उपयोगकर्ता गूगल मैप्‍स पर खोज करेंगे, तो उन्हें सत्यापित आधार केंद्रों तक निर्देशित किया जाएगा।

यूआईडीएआई के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी श्री भुवनेश कुमार ने कहा कि यूआईडीएआई का उद्देश्‍य हमेशा आधार नंबर धारकों के जीवन में सुगमता लाने पर केंद्रित रहा है। यह सहयोग सुनिश्चित करेगा कि अधिकृत आधार केंद्रों तक पहुंच अब आसान, तेज और अधिक पारदर्शी होगी।

सहयोग के अगले चरण में, यूआईडीएआई केंद्र की जानकारी को प्रबंधित करने और लोगों की प्रतिक्रिया का सीधे जवाब देने के लिए गूगल बिजनेस प्रोफाइल का उपयोग करेगा, जिससे एक पारदर्शी और उत्तरदायी सेवा प्रणाली सुनिश्चित होगी।

भविष्य में, यह साझेदारी गूगल मैप्स इंटरफेस के माध्यम से सीधे अपॉइंटमेंट बुकिंग की संभावनाओं का पता लगाएगी, जिससे निवासियों को अपनी यात्राओं की योजना और भी अधिक कुशलता से तय करने में मदद मिलेगी।

गूगल इंडिया की रणनीतिक साझेदारी की कंट्री हेड सुश्री रोली अग्रवाल ने कहा कि यूआईडीएआई के साथ मिलकर सत्यापित आधार केंद्रों को एकीकृत करने से, हम लाखों निवासियों के लिए भरोसेमंद सेवाओं को विश्वास के साथ ढूंढना आसान बना रहे हैं और आवश्यक सरकारी बुनियादी ढांचे और उन लोगों के बीच के अंतर को पाट रहे हैं जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्‍यकता है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read