

दिनांक 12-04-2026, दिन रविवार को भारतीय डाक कर्मचारी संघ, रांची प्रमंडल का द्वितीय द्विवार्षिक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता श्री श्याम सुंदर कुमार जी ने की।
इस वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में संजय सेठ (रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री) उपस्थित रहे। उनके साथ भारतीय डाक कर्मचारी संघ के परिमंडलीय सचिव श्री प्रभात रंजन जी, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री राजीव रंजन सिंह जी, प्रदेश मंत्री श्री रामा शंकर जी तथा जिला मंत्री श्री सुबोध कुमार जी भी उपस्थित रहे।
सभा का संचालन मुख्य रूप से परिमंडलीय सचिव श्री अरुण कुमार सिंह जी द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी ने भारतीय डाक कर्मचारी संघ को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ न केवल देश का, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा संगठन है।
उन्होंने डाक विभाग में भारतीय डाक कर्मचारी संघ की संबद्धता को मजबूत करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु यथासंभव सहायता करने का वचन दिया। साथ ही, उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय संचार मंत्री से वार्ता करने की भी बात कही।
सम्मेलन में वरिष्ठ डाक अधीक्षक एवं विशिष्ट अतिथि श्री बी.के. पंडित जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया।
अधिवेशन के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:
भारतीय डाक कर्मचारी संघ, रांची प्रमंडल (मुख्य कार्यकारिणी)
अध्यक्ष: श्री श्याम सुंदर कुमार
उपाध्यक्ष: श्री दीपक कुमार सिंह, श्री साजिद अनवर, श्रीमती रंजना शरण
सचिव: श्री शशि शेखर
सहायक सचिव: श्री अमित कुमार, श्री बसंत कुमार सिंह, श्रीमती वंदना कुमारी, श्री मेघनाथ स्वांसी, श्री नीरज कुमार राय
कोषाध्यक्ष: श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर
सहायक कोषाध्यक्ष: श्री विजय कुमार केसरी
संगठन सचिव: श्री मुकेश कुमार, श्री रंजीत पोद्दार, श्री विकास कुमार, श्री दिनेश कुमार, श्री यदुम मुंडा
ऑडिटर: श्री ललित कुमार
साथ ही, भारतीय डाक कर्मचारी संघ के पोस्टमैन एवं एमटीएस संबंधक का भी गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:
पोस्टमैन एवं एमटीएस संबंधक (रांची प्रमंडल)
अध्यक्ष: श्री शौमेन मंडल
उपाध्यक्ष: श्री रविन्द्र राम, श्री आदित्य कुमार, श्री संगीत कुमार यादव
सचिव: श्री अभिषेक कुमार तिवारी
उप सचिव: श्री अमरेश कुमार, श्री राकेश पाठक, श्री सुमन मंडल, श्रीमती ललिता लकड़ा, श्री जीवित टोप्पो
कोषाध्यक्ष: श्री मिथुन महतो
उप कोषाध्यक्ष: श्री छोटे राज
संगठन सचिव: श्री पप्पू कुमार
सदस्य: श्री शाहिल, श्री निर्मल साहू, श्री दीपक कुमार
अंत में सम्मेलन का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।