कार्यालय वरिष्ठ डाक अधीक्षक, रांची मंडल की ओर से यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को रांची जीपीओ से लॉजिस्टिक पोस्ट सेवा का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रांची–सिमडेगा मार्ग के लिए लॉजिस्टिक पोस्ट की प्रथम गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री Ram Vilas Chaudhary (निदेशक डाक सेवाएं, झारखंड डाक परिमंडल) ने सेवा का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह पहल राज्य के व्यापारिक एवं औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि लॉजिस्टिक पोस्ट सेवा के माध्यम से ग्राहकों को किफायती दरों पर तेज एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर सहायक निदेशक (व्यवसाय विकास) श्री Santanu Azad ने सेवा की विशेषताओं एवं इसके व्यापारिक लाभों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह सेवा विशेष रूप से ई-कॉमर्स, लघु एवं मध्यम उद्यमों तथा स्थानीय व्यापारियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री B K Pandit, वरिष्ठ पोस्टमास्टर श्री Kamlesh Ram, सहायक अधीक्षक डाक श्री Amar Kumar Verma, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव श्री Sandeep Kumar Mahto सहित डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं व्यावसायिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह सेवा रांची से आसपास के प्रमुख शहरों तक सामान की तेज, सुरक्षित एवं किफायती ढुलाई सुनिश्चित करेगी तथा क्षेत्रीय व्यापार को नई गति प्रदान करेगी।

वरिष्ठ डाक अधीक्षक, रांची मंडल ने सभी व्यापारियों एवं उद्यमियों से अपील की है कि वे इस नई सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं तथा डाक विभाग के साथ जुड़कर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

(वरिष्ठ डाक अधीक्षक)
रांची डाक मंडल

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read