केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में माइका (Mica) से जुड़े कारोबार और उससे संबंधित समस्याओं को लेकर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी से  मंगलवार के दिन मुलाकात की। इस बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक में कोडरमा और गिरिडीह क्षेत्रों में माइका उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। माइका एसोसिएशन एवं वर्कर एसोसिएशन के हितों, उनके समक्ष मौजूद चुनौतियों तथा उद्योग के भविष्य को लेकर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

सूत्रों के अनुसार, दोनों मंत्रियों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि माइका सेक्टर से जुड़े सभी हितधारकों के साथ जल्द ही दिल्ली में एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समस्याओं के स्थायी समाधान पर केंद्रित चर्चा होगी।

केंद्र सरकार माइका खनन को पारदर्शी, सुरक्षित और सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही श्रमिकों के हितों की सुरक्षा और उद्योग के सतत विकास पर को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह पहल झारखंड के माइका क्षेत्र, विशेषकर कोडरमा और गिरिडीह के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read