वरिष्ठ डाक अधीक्षक, रांची मंडल की ओर से यह सूचित किया जाता है कि भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा संचालित दीनदयाल SPARSH (डाक टिकट संग्रह एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु छात्रवृत्ति योजना) के अंतर्गत एस.आर. डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के 18 विद्यार्थियों को ₹6,000/- (प्रति विद्यार्थी) की वार्षिक छात्रवृत्ति राशि का चेक प्रदान किया गया।

दीनदयाल SPARSH योजना का उद्देश्य कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों में फिलाटेली (डाक टिकट संग्रह) के प्रति रुचि विकसित करना, उन्हें शोध एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा ज्ञानवर्धन को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य स्तर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी होती है, जिसमें से पूरे झारखंड से 40 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को एक वर्ष के लिए ₹6,000/- की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है तथा उन्हें फिलाटेली से संबंधित प्रोजेक्ट कार्य भी सौंपा जाता है।

इसी क्रम में एस.आर. डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के 18 विद्यार्थियों का चयन इस योजना के लिए हुआ, जिन्हें विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री तापस घोष एवं डाक विभाग की ओर से Sandeep Kumar Mahto, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव एवं इंचार्ज, फिलाटेली ब्यूरो, रांची जीपीओ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहायक शिक्षिका श्रीमती स्मृति सिंह भी उपस्थित रहीं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

चेक प्राप्त कर विद्यार्थियों में अत्यधिक प्रसन्नता एवं उत्साह देखा गया। सभी विद्यार्थियों ने फिलाटेली के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा डाक टिकट संग्रहण को और व्यापक रूप से बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया।

डाक विभाग द्वारा इस प्रकार की योजनाएं प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों को न केवल आर्थिक सहायता प्राप्त होती है, बल्कि उन्हें एक सकारात्मक, ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी मिलता है।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read